Newsroom

NATIONAL CONFERENCE ON A.I.

गोमी देवी टी. टी. कॉलेज जोधपुर में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.)” विषय पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल समापन जोधपुर। लक्की शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित, सेक्टर 4 कूड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर स्थित गोमी देवी टी. टी. कॉलेज जोधपुर में 24 जनवरी, 2026 को आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस का द्वितीय दिवस वैज्ञानिक, बौद्धिक एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रारंभिक व्याख्यान सत्र में निखिल कच्छवाह ने “उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सिफारिश प्रणालियाँ” विषय पर प्रस्तुति दी। इसके पश्चात राघव शर्मा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) में नैतिकता एवं शासन, सतत व्यावसायिक नवाचार तथा डेटा-आधारित नीति निर्माण जैसे समसामयिक विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. सौरभ खत्री ने की। मुख्य वक्ता सत्र में डॉ. अभिषेक गौड़ (विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी, एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर) ने तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी प्रासंगिकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. अरुण व्यास (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, जोधपुर) ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रवीण ओझा द्वारा प्रस्तुत किया गया। समापन सत्र की शुरुआत डॉ. जे. जे. मिश्रा के स्वागत उद्बोधन से हुई। डॉ. अर्जुन सिंह सांखला ने दो दिवसीय कार्यशाला का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. वी. एस. जेतावत (कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर) ने अपने प्रेरक संबोधन में शिक्षा एवं अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एस. एन. कच्छवाह (मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन, लक्की शिक्षण संस्थान), मनोज कच्छवाह (लक्की बाल निकेतन), श्याम कच्छवाह, रागिनी कच्छवाह (प्राचार्य, लक्की इंटरनेशनल स्कूल), प्रो. उमेश कुमार गिलोटा (प्राचार्य, जी. डी. मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी) एवं एम. आर. पुरोहित (निदेशक, आई.टी. एंड कम्युनिकेशन, जोधपुर) कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। प्रत्येक संकाय के श्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान 250 से अधिक शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया