Gomi Devi Women's Teachers Training College

Newsroom

हरियालो राजस्थान

सादर प्रकाशनार्थ जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम आयोजित जोधपुर। सेक्टर-4, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्त्वावधान में गोमी देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्की शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एस.एन. कच्छवाहा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा तथा गोमी देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या श्रीमती माधुरी गौड सहित महाविद्यालय के सहायक आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। लक्की शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एस.एन. कच्छवाहा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या माधुरी गौड ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।