Gomi Devi Women's Teachers Training College

Activities

Rakhi making competion

जोधपुर, 22 अगस्त। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर अपनी कला एवं सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा राखियों की सजावट, रचनात्मकता, मौलिकता एवं कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करती हैं।