Gomi Devi Women's Teachers Training College

Activities

Mind Matrix Competition

जोधपुर स्थित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में दिनांक 25 अप्रैल, 2026 को “माइंड मैट्रिक्स प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप ऑफ कॉलेज की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम—गरवित चौहान, अमित एवं कुसुम देवासी—ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, गोमी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम—सोम्या परिहा, कल्पना चौधरी एवं गोमती—उपविजेता रही। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विजेता टीम आर्ट्स को ₹1100 तथा उपविजेता टीम एजुकेशन को ₹500 नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से समकालीन विषयों पर आधारित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य राधिका पारिक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समन्वयक के रूप में डॉ. गीता सांखला, डॉ. आदिति मुथा तथा सहायक आचार्य वीवा सिंह चम्पावत ने तकनीकी एवं क्विज मास्टर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा ने प्रतिभागियों, महाविद्यालय के सहायक आचार्यों एवं समस्त विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन के लिए प्रेरित किया।